{"_id":"620d48c803ee7f5b001724b7","slug":"kitchen-budget-messed-up-due-to-price-of-vegetables-jaunpur-news-vns638958070","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों की महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों की महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ाया
विज्ञापन
जौनपुर। शादी-विवाह सीजन होने और सब्जियों का आवक कम होने से हरी सब्जियों कीमत आसमान छू रही है। पहले की अपेक्षा सब्जियों की कीमत में 10 से 20 रुपये तक बढ़ोत्तरी हुई है। हरी मटर एक सप्ताह पहले 40 रुपए में बिक रही थी तो अब इसका दाम 50 रुपए प्रति किलो हो गया है। करैला 120 , शिमला मिर्च 100, हरा मिर्चा 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इससे गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
शादी विवाह सीजन होने से हरी सब्जियों की मांग अधिक हो रही है। वहीं ठंड कम होने से भी हरी सब्जियों की ओर लोगों का झुकाव अधिक हो रहा है। आलू व गाजर को छोड़कर सब्जियों के दामों उछाल आया है। बीते दिने हुई ओलवृष्टि और बारिश से सब्जियों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ। इसके चलते खासतौर पर हरी सब्जियों के दामों में तेजी देखी जा रही है।
गृहणी सुनीता देवी, शीला यादव ने बताया कि हरी सब्जियों की कीमत बढ़ने से किचन पर असर पड़ा है। किसान आलू की खुदाई कर रहे है लेकिन अभी तक दाम में कोई गिरावट नहीं आई है। हरा मटर, शिमला मिर्च, करैला लौकी, पालक के दाम चढ़े हुए है। सब्जी विक्रेता दिनेश मौर्या, रामफेर गुप्ता ने बताया है कि बारिश के कारण सब्जी की फसले खराब हो गई है। इससे थोक बाजारों में आवाक कम हो गई है। शादी सीजन होने से सब्जियों की मांग अधिक हो रही है। आवाक कम होने से सब्जियां महंगी हो गई है।