फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kisan Maandhan Yojana has become a victim of departmental neglect

विभागीय उपेक्षा का शिकार बनी है किसान मानधन योजना

Mon, 06 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kisan Maandhan Yojana has become a victim of departmental neglect
जौनपुर। सरकार की जन कल्याणकारी योजना में शुमार किसान मानधन योजना विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। योजना शुरू हुए पांच माह बीतने के बावजूद अभी तक मात्र 2485 किसानों को इससे जोड़ा जा सका है, जबकि जिले में कुल छह लाख 55 हजार 912 किसान हैं।
विज्ञापन

किसानों को पेंशन देने के लिए सरकार ने गत अगस्त माह में किसान मानधन योजना शुरू की थी। इसके तहत 18 से 40 वर्ष के आयु वाले ऐसे किसान जिनके नाम से भूमि है, उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद प्रतिमाह तीन हजार रुपया पेंशन के रुप में देने का प्राविधान है। इसके लिए किसानों को निर्धारित अंशदान भी प्रिमियम के रुप में जमा करना होगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए जिला कृषि अधिकारी को नोडल बनाया गया है। किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी सहज जन सेवा केंद्र से रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन सरकार की प्राथमिकता में होने और तमाम जागरुकता कार्यक्रमों के बावजूद जिले में यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रहा है। योजना शुरुआत के समय कृषि विभाग ने कैंप लगाकर योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरुक किया। इसके बाद वह इसमें रुचि कम कर दिया। उसके द्वारा अब न तो कैंप का आयोजन किया जा रहा है और न ही योजना का प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। नतीजा किसानों का जुड़ाव बेहद कम है। अभी तक जिले में मात्र 2485 किसान ही जुड़ पाए हैं। शेष किसान अभी इस योजना का लाभ पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

55 से 200 तक प्रिमियम की धनराशि है निर्धारित
जौनपुर। किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के किसानों के प्रिमियम की धनराशि निर्धारित की गई है। इस दौरान 55 से 200 रुपये तक प्रिमियम की धनराशि किसानों के आयुवार निर्धारित की गई है। जिसे किसानों को प्रतिमाह 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed