फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Killed in the field by killing young man

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Sun, 28 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Killed in the field by killing young man
18- शाहगंज क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव में युवक की हत्या के बाद जांच करने पंहुची डाग स्क्वायड व फां? - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव में शनिवार की सुबह बाजरे के खेत में गांव के ही मनोज चौहान का शव बरामद किया गया। वह पिता की तेरहवीं का सामान लेने बाजार गया था। सूचना पर पहुंची कोतवाली ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाग स्क्वाड की निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पट्टी चकेसर गांव निवासी मनोज चौहान के पिता सीताराम का पिछले शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मनोज अपने पिता के तेरहवीं की तैयारी में जुटा था। शुक्रवार की शाम बाजार से सामान लाने साइकिल से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव निवासी रमापति चौहान खेत की तरफ गए थे। जहां राम पलट चौहान के खेत में युवक का शव देखकर शोर मचाया। गांव के लोग जुटे तो पता चला शव मनोज का है। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। घर में कोहराम मच गया। मृतक के गले पर फंदे का निशान था। हाथ की उंलियों में भी चोट के निशान थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि हत्यारों से उसने काफी संघर्ष किया होगा। उसकी हत्या कहीं और कर शव यहां फेंक दिया गया होगा। सुचना पर पुलिस के अलावा डागस्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। डागस्क्वायड शौर्य घटनास्थल से मृतक के गमछे की गन्ध लेकर एक किलोमीटर दूर गांव के चौराहे तक पहुंचा जहां एक चाउमीन की दुकान पर जाकर ठिठक गया। पुलिस दुकान संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक की साइकल का पता नहीं चल सका है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। जो घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मनोज की मौत से दादा तेलू चौहान, मां चंद्रावती देवी, पत्नी रूषा व भाई सुनील, सोनू का बुरा हाल है। मृतक दो बच्चों का पिता था। मोहित (8) व नंदिनी पांच वर्ष की है। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक की मां की तहीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed