फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kawariyan dies after being crushed by a trailer

ट्रेलर से कुचलकर कावरियां की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kawariyan dies after being crushed by a trailer
मृतक कावरियां के रोते विलखते परिजन। - फोटो : JAUNPUR
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक कांवरिये की वाराणसी जनपद के दानगंज बाजार में रविवार देर रात ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिहौली गांव निवासी सोमारू निषाद (40) अपने पुत्र आदर्श (14) के साथ वाराणसी से जल लेकर केराकत सिहौली स्थित घर वापस लौट रहा था। साथ में कई कांवरिये और भी चल रहे थे। रात लगभग दो बजे दानगंज बाजार में तेज रफ्तार ट्रेलर कांवरिये सोमारू को कुचलता हुआ भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के तथा तीन लड़कियां हैं। दो लड़कों में बड़ा लड़का आदर्श है, जो कि पिता के साथ कांवरिया बनकर गया था। छोटा अजय 12 वर्ष का है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम मृतक कांवरिया का शव उसके घर पहुंचा। मौके पर उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर शवदाह होने तक परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed