जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में चल रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता में तीसरी दिन सोमवार को प्रतियोगिता का पहला मैच महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं मणिपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। काशी विद्यापीठ ने मणिपुर विवि को 63-29 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में कोलकाता विश्वविद्यालय ने किट्ट विश्वविद्यालय को 61-50 के अंतर से पराजित किया। तीसरे मैच में बीएचयू ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची को 63-38 के अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में बरहमपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा ने जन नायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया को 33-23 के अंतर से पराजित किया। पांचवां मैच वर्धमान विश्वविद्यालय एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। वर्धवान विश्वविद्यालय ने पं. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 45-15 के अंतर से पराजित किया। छठे मैच में उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा ने नागालैंड विश्वविद्यालय को 79-54 के अंतर से पराजित किया। सातवें मैच में श्री श्री विश्वविद्यालय कटक ने एसएमके विश्वविद्यालय को 44-35 के अंतर से पराजित किया। आठवें मैच में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा को 57-36 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में सुजीत ओझा, तन्मय दास अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक, राहुल बिष्ट, वीरेन्द्र विक्रम सिंह रहे। इस मौके पर सचिव प्रो. ओम प्रकाश सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिन्हा, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, रमेश चन्द्र यादव, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानु प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे।