फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kanyadaan done in the morning, the father's bier got up before the doli

Jaunpur News: भोर में किए कन्यादान, डोली से पहले उठ गई पिता की अर्थी

Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kanyadaan done in the morning, the father's bier got up before the doli
बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी 70 वर्षीय देव नारायण मिश्र की तमन्ना थी कि बेटी का कन्यादान करके दामाद के साथ विदा करेंगे। सुजानगंज में शादी तय किए और सोमवार की रात बरात आई, कन्यादान भी किए, लेकिन बेटी को डाेली में बैठाकर विदा करने से पहले ही उनकी अर्थी उठ गई। गमगीन माहौल के बीच परिवार के लोगों ने बगैर बेटी को सूचना दिए ही डोली उठवा दिया। बाद में पिता के शव को प्रयागराज लेजाकर अंतिम संस्कार किया गया।अब ईश्वर की मर्जी कहें या फिर होनी। आयर गांव निवासी देव नारायण मिश्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपनी बेटी रागिनी के लिए सुजानगंज में रिश्ता खोजा। 29 मई शादी की तारीख तय की गई। बरात आई, स्वागत हुआ, शादी की रश्म अदा की गई। कन्यादान हुआ और उसके बाद रागिनी की विदाई की तैयारी हो रही थी, तभी अचानक देव नारायण मिश्र को हार्ट अटैक आया और गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें लेकर बरईपार स्थित एक निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह से बात तब तक छिपाए रहे जब तक रागिनी की विदाई नहीं हो गई। सुबह बेटी की विदाई करने के बाद देवनारायण मिश्र का शव लेकर लोग प्रयागराज गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। सुबह जब लोगों को घटना के बारे में पता चला तो मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed