Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kakohia Queen School won the 50-100 meter race

Jaunpur News: 50-100 मीटर दौड़ में ककोहिया की रानी विद्यालय ने मारी बाजी

Fri, 13 Nov 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kakohia Queen School won the 50-100 meter race
सिकरारा... क्रिडा प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। संवाद
सिकरारा। शेरवा स्थित आझूरॉय इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न न्याय पंचायतों के प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की अधिकांश स्पर्धाओं में रीठी और जाम न्याय पंचायत के विद्यालयों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बीईओ अजीत सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रा.वि. ताहिरपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में ककोहिया प्रा.वि. की रानी ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता प्राप्त की। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में इब्राहिमाबाद के साहिल प्रथम और बढ़ौली के संजय द्वितीय रहे। कबड्डी के बालक वर्ग में सुरु वारपट्टी प्रथम और रीठी द्वितीय रही। जूनियर वर्ग की बालिका कबड्डी में जाम प्रथम और डमरुआ द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में जाम न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रीठी दूसरे स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रीठी के शनि प्रथम और बेलसड़ी के कार्तिक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रीठी की रानी प्रथम और सुरु वारपट्टी की अर्पणा द्वितीय रहीं। लंबी कूद के बालक वर्ग में जाम प्रथम और लखौआ द्वितीय रहा। ऊंची कूद में बालक वर्ग में जाम प्रथम और सुरु वारपट्टी द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में भी जाम ने प्रथम और सुरु वारपट्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के बालिका वर्ग में यूपीएस बघौरा प्रथम और अलीगंज द्वितीय रहा। बैडमिंटन की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता, लोकगीत और एकांकी में भी बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed