फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Justice of the case against the person who saved the life of the patient ...

मरीज की जान बचाने वाले पर मुकदमा कहां का इंसाफ...............

Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Justice of the case against the person who saved the life of the patient ...
जौनपुर। जिला अस्पताल के बाहर छटपटाते मरीजों को ऑक्सीजन देने वाले युवक पर केस दर्ज कराने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन के रवैए पर हर कोई आक्रोश जताता रहा। ट्वीटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर खबर के साथ सीएम, डीएम, स्वास्थ्य मंत्री को टैग कर लोग इस कार्रवाई की निंदा करते रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने भी जांच कर कार्रवाई की बात कही है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी से यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर पोस्ट करते हुए नवनीत मिश्र ने डीएम को टैग करते हुए लिखा है कि डीएम साहब ध्यान दें। मरीज की जान बचाने वाले पर मुकदमा कहां का इंसाफ है। इस पोस्ट को 304 लोगों ने कमेंट के साथ री-ट्वीट किया था। प्रेम त्रिपाठी ने लिखा कि कड़ाई हर जगह के लिए ठीक नहीं, क्योंकि नियम कानून जनहित, जान-माल की रक्षा के लिए होते हैं, न कि नियम-कानून के लिए आम आदमी की जान होती है। उन्होंने यूपी गवर्नमेंट को भी टैग किया है। अनुराग मिश्र ने इस कार्रवाई के लिए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शीघ्र मुकदमा वापस लेने की भी मांग की है। एक यूजर ने लिखा है कि भद पिटवाने में कोई कसर नहीं। इन मूर्खों को छवि की पड़ी है और लोग जान से हाथ धो रहे हैं। प्रभाकर कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सिस्टम के रास्ते में नहीं आने का, नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है। कई यूजर ने फेसबुक पर भी खबर पोस्ट करते हुए कार्रवाई की निंदा की। इस बाबत डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी से यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed