फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Junk city in the rush of weddings, ten kilometers long jam on the highway

शादियों की भीड़ में जकड़ा शहर, हाईवे पर लगा दस किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 01 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Junk city in the rush of weddings, ten kilometers long jam on the highway
सोमवार को मांगलिक कार्यक्रमों की भीड़ के कारण वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को शादियों की भरमार रही। शहर का कोई भी लॉन या मैरेज हाल नहीं था, जहां वैवाहिक समारोह का आयोजन न रहा हो। इसके चलते शहर में रविवार के अवकाश के बावजूद शहर में जाम लगा रहा। जौनपुर-रायबरेली और वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर दोपहर से देर शाम तक जाम लगा रहा। जाम के चलते बरातें भी देर से पहुंचीं।
विज्ञापन

वाहनों के भारी दबाव के चलते वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलीचाबाद स्थित पुलिया पर दोपहर करीब 12 बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में मुरादगंज, नईगंज, पालीटेक्निक, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहे और सिपाह तक जाम हो गया। जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर भी सीहीपुर क्रासिंग के दोनों छोर से लेकर आगे पकड़ी चौराहे तक जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए बदलापुर की तरफ जाने वाले लोग कलीचाबाद गांव के रास्ते निकलना शुरू किए तो गांव में सिंगल रोड जाम हो गई। यहां शहर की तरफ आने वाली रोडवेज बसों में सवार यात्री घंटों इंतजार के बाद चार से पांच किलोमीटर पहले ही जाम में फंसी बस को छोड़कर पैदल ही शहर के लिए चल दिए। जाम का यह असर शाम पांच बजे के बाद तक रहा। शहर के अंदर यातायात पुलिस ने गुरु पूर्णिमा और देव दीपावली पर आने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया था, जिससे कुछ हद तक स्थिति संभली रही। लेकिन शहर के बाहर हाईवे पर भीषण जाम से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

सरकार की गाइडलाइन का नहीं दिखा असर
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने भले ही शादियों में 100 से अधिक मेहमानों के जुटने पर रोक लगाई हो लेकिन इस गाइडलाइन का कोई असर समारोहों में नहीं दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी आयोजित शादी समारोहों में निर्धारित संख्या के दो गुना से ज्यादा लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं मास्क और सैनिटाइजर इस्तेमाल करते ही बहुत लोग न दिखे। शादी समारोहों में शामिल लोगों ने शारीरिक दूरी के मानक को भी नजर अंदाज किया। बरातियों ने डीजे पर जमकर डांस किया और आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed