{"_id":"5f11838c8ebc3e638b19321f","slug":"jaunpur-truck-stuck-on-railway-track-sabarmati-express-stood-for-two-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, ढाई घंटे खड़ी रही साबरमती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, ढाई घंटे खड़ी रही साबरमती एक्सप्रेस
Fri, 17 Jul 2020 04:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रक निकालती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर पूर्व रेलवे के शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड स्थित चिरैयामोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर बोल्डर लदी तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को बैरियर तोड़ रेलवे ट्रैक पर फंस गई। घंटों की मेहनत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान ट्रैक क्लीयर न होने से साबरमती एक्टसप्रेस ढाई घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर ही खड़ी रही। सड़क मार्ग पर भी आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन
जौनपुर की ओर से बोल्डर लादकर अंबेडकरनगर जा रही ट्रक चिरैया मोड़ पहुंची। यहां क्रॉसिंग बंद थी। तेज रफ्तार में ट्रक क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ ट्रैक पार करने के चक्कर में फंस गई। मामले की जानकारी उत्तर पूर्व रेलवे आजमगढ़ के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे ट्रक निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बीच ट्रैक पर वाहन फंसने से अंबेडकरनगर, ताखा, शाहगंज की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को शाहगंज स्टेशन पर रोका गया, जो ढाई घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन