फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Tomorrow BEd Joint Entrance Examination will be held at 67 centers, will be conducted in two shifts between security

जौनपुर: कल 67 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, दो पालियों में सुरक्षा के बीच होगी संपन्न

Thu, 05 Aug 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Tomorrow BEd Joint Entrance Examination will be held at 67 centers, will be conducted in two shifts between security
मो हसन इंटर कालेज में साफ सफाई व सैनिटाईजेशन कार्य करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को जिले के 67 केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र प्रतिनिधि एवं प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन

नोडल समन्वयक डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। नोडल अधिकारी सहायक कुलसचिव अमृत लाल बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए इस बार केवल सरकारी विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र
जौनपुर। बीआरपी इंटर कालेज, जनक कुमार इंटर कालेज, मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कालेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज कालीकुत्ती, टीडी इंटर कालेज ब्लाक ए, ब्लाक बी, टीडी पीजी कालेज पीजी ब्लाक ए, टीडी पीजी कालेज पीजी ब्लाक बी, टीडी पीजी कालेज कला संकाय ब्लाक, आदर्श कन्या इंटर कालेज खेतासराय, बयालसी डिग्री कालेज, बयालसी इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली खेतासराय, सर सैदय्यद अहमद इंटर कालेज सबरहद खेतासराय, मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज उसरहटा खेतासराय, कुटीर इंटर कालेज चक्के, कुटीर पीजी कालेज चक्के ब्लाक ए और बी, पब्लिक इंटर कालेज केराकत, श्रीराम जानकी इंटर कालेज जमालापुर, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलपुर ब्लाक ए और बी, राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज सिंगरामऊ, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज ब्लाक ए और बी, श्रीगणेश राय इंटर व श्री गणेश राय पीजी कालेज ब्लाक ए और बी डोभी, महाराण प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज, केपी पांडेय इंटर कालेज जफराबाद, आदर्श इंटर कालेज शंभूगंज, श्रीआरएन इंटर कालेज कजगांव, हरगोविंद इंटर कालेज जफराबाद, बीएनबी इंटर कालेज मडियाहूं, पूविवि संकाय भवन विवि, आईबीएम भवन विवि, राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान विवि, उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान पूविवि जौनपुर, जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर चकिया, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मड़ियाहूं, नगर पालिका इंटर कालेज जौनपुर, आरएसकेडी इंटर कालेज, आरएसकेडी पीजी कालेज जौनपुर ब्लाक ए व बी, रजा डीएम शिया इंटर कालेज जौनपुर, जीजीआईसी जौनपुर, मोहम्मद हसन इंटर कालेज जौनपुर, राजकीय पालिटेक्निक कालेज जगदीशपुर, साजिदा गर्ल्स इंटर कालेज मल्हनी पडाव, टीडी ला कालेज पीलीकोठी जौनपुर, जय किशान इंटर कालेज सरायख्वाजा, सहकारी इंटर कालेज मिहरावां, सहकारी पीजी कालेज मिहरावां, ग्रामोदय इंटर कालेज गौरा ब्लाक ए व ब्लाक बी, कल्पना इंटर कालेज मडियाहूं, मडियाहूं पीजी कालेज ब्लाक ए व बी, राष्ट्रीय इंटर कालेज जमुहाई, राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed