{"_id":"64588d4d86c396bfe50fed43","slug":"jaunpur-suspicious-death-of-contract-nurse-living-on-rent-created-a-stir-roommate-told-what-happened-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: किराए पर रह रही संविदा नर्स की संदिग्ध हाल में मौत, मचा हड़कंप, रूममेट ने बताया क्या-क्या हुआ ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: किराए पर रह रही संविदा नर्स की संदिग्ध हाल में मौत, मचा हड़कंप, रूममेट ने बताया क्या-क्या हुआ ?
Mon, 08 May 2023 11:19 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 08 May 2023 11:19 AM IST
सार
मेहनाजपुर गांव निवासी फतेह बहादुर की पुत्री पूनम चौहान(27) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में वर्ष 2020 से संविदा पर नर्स के रूप में तैनात हुई थी। अस्पताल के पास में ही किराए पर कमरा लेकर पूनम रहती थी। उसके साथ उसी अस्पताल में तैनात एक अन्य नर्स भी रह रही थी।
विज्ञापन
मृतक- पूनम चौहान(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में संविदा नर्स के रूप में तैनात 27 वर्षीय एक युवती की रविवार की रात में उसके प्राइवेट कमरे में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मामले को संदिग्ध बताया। पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने की बात कहा। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। अचानक हुई इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaunpur: ऐसी रस मलाई जिसे खाने के बाद बीमार होने लगे बाराती-घराती, 50 लोग पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
मेहनाजपुर गांव निवासी फतेह बहादुर की पुत्री पूनम चौहान (27) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में वर्ष 2020 से संविदा पर नर्स के रूप में तैनात हुई थी। अस्पताल के पास में ही किराए पर कमरा लेकर पूनम रहती थी। उसके साथ उसी अस्पताल में तैनात एक अन्य नर्स भी रह रही थी। उसने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे पूनम के सीने में और पीठ में दर्द होने लगा। ऐसी स्थिति में उसने कोई दवा खा ली। थोड़ी देर में आराम भी हो गया था। करीब 1 घंटे बाद उसने रात में ही स्नान भी किया। उसके कुछ ही देर बाद तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो अस्पताल को सूचना देते हुए उसे लेकर सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। सीएचसी के डॉक्टरों ने हार्ड अटैक से मौत की आशंका जताया। पूनम के पिता फतेह बहादुर में कहा कि इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एक बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाए उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन