फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Such ras malai, after eating which started getting sick, 50 people reached the hospital, there was a

Jaunpur: ऐसी रस मलाई जिसे खाने के बाद बीमार होने लगे बाराती-घराती, 50 लोग पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप

Mon, 08 May 2023 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 08 May 2023 10:16 AM IST
सार

जौनपुर जिले के राजा बाजार से रविवार की शाम को सुल्तानपुर के सिरकीनपुर में बरात गई थी। घरातियों ने बरात का बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया। नाश्ते के बाद रसमलाई खाकर बराती जयमाला की तैयारी में जुटे थे तभी एक-एक कर लोग बीमार होने लगे।

विज्ञापन
Jaunpur: Such ras malai, after eating which started getting sick, 50 people reached the hospital, there was a
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले से सटे सुल्तानपुर जिले के सिरकीनपुर गांव में रविवार की रात आई बरात में एक तरफ जयमाला की तैयारी हो रही थी तो दूसरी तरफ रसमलाई खाकर बीमार पड़ने वालों को अन्य बाराती अस्पताल पहुंचाने में व्यस्त हो गए। करीब 50 से अधिक बरातियों को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग के कारण ऐसा होना बताया। कहा कि अत्यधिक गर्मी की वजह से फूड प्वाइजनिंग हुई है। हालांकि अब सभी की हालत में सुधार है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के राजा बाजार से रविवार की शाम को सुल्तानपुर के सिरकीनपुर में बरात गई थी। घरातियों ने बरात का बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया। नाश्ते के बाद रसमलाई खाकर बाराती जयमाला की तैयारी में जुटे थे तभी एक-एक कर लोग बीमार होने लगे। बरात में गए राजा बाजार के सत्यम प्रजापति ने बताया कि जब लोग बीमार होने लगे तो पहले तो कुछ घराती व बराती शराब पीने की वजह से बीमार होना बताना शुरू किया, लेकिन एक एक कर जब करीब 40 से अधिक लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए और बच्चे भी गिरने लगे तब अफरा-तफरी मच गई। बाइक, बोलेरो व अन्य वाहनों से सभी बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया। जहां इलाज के बाद कुछ को छोड़ दिया गया कुछ का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed