फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur No screening no thermal screening facilities in railway stations and roadways

जौनपुरः रेलवे स्टेशन और रोडवेज में नहीं हो रही जांच, थर्मल स्क्रीनिंग की भी सुविधा नहीं

Wed, 25 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur No screening no thermal screening facilities in railway stations and roadways
जौनपुर रेलवे जंक्शन पर बिना मास्क लगाये प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े यात्री। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले की बढ़ने के बाद सूबे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरकार ने हिदायत दी है कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर ही बाहर से आने वालों की जांच कराएं। मगर जिले में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। न तो रेलवे स्टेशन पर जांच हो रही है और न ही रोडवेज में।
विज्ञापन

अनलॉक में ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर सरकार ने यह निर्देश दिए थे कि बाहर से आने वालों की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। उनका पूरा ब्योरा रखा जाए। संदिग्ध लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। बिना मास्क के किसी को भी ट्रेन या प्लेटफार्म पर प्रवेश न दिया जाए। शुरुआती दौर में तो इसका पालन भी हुआ, मगर धीरे-धीरे व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अब जब दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और दूसरे दौर के संक्रमण की चेेतावनी दी जा रही है। सरकार ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं लेकिन शहर के जौनपुर जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशन पर न तो थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा और न ही जांच की। यात्री बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। खुद कर्मचारी भी बगैर मास्क के घूमते देखे जा सकते हैं। अन्य प्रमुख स्टेशन मीरगंज जंक्शन, जफराबाद जंक्शन और शाहगंज जंक्शन पर हालत और भी खराब है। कौन कहां से आ रहा है और कहां जा रहा, उसकी तबीयत कैसी है, इसका ब्योरा रखने का कोई बंदोबस्त नहीं है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो कई दिनों जांच नहीं हो रही थी। बुधवार को दो कर्मचारी जांच के लिए तैनात किए गए थे। एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग का है। रोडवेज प्रशासन की ओर से कुर्सी-मेज, स्थान व अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाले मिल रहे संक्रमित
कोरोना का संक्रमण पहले मुंबई से आने वालों संक्रमित लोग थे लेकिन अब दिल्ली से संक्रमित लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मुफ्तीगंज के बेलांव गांव में एक ही परिवार में पिता-पुत्र समेत चार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। सभी दूसरे शहरों से आए थे। फिर भी बाहर से आने वालों की निगरानी मेें लापरवाही भारी पड़ सकती है।

ट्रेन अभी सीमित संख्या में ही चल रही है। प्लेटफार्म पर वही लोग आ रहे हैं, जिनके पास टिकट है। छठ पूजा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन कैंप लगाया था। उसके पहले और बाद जांच नहीं हो रही। थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा नहीं है। सभी कर्मचारियों को भीड़ में जाने पर मास्क लगाने और हाथ सैनिटाइज करते रहने का निर्देश दिया गया है। लोगों को भी खुद से सतर्क रहने की जरूरत है। -बीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed