फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news,wheat,curruption

गेहूं खरीद के नाम पर लाखों का गोलमाल

Thu, 26 Sep 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news,wheat,curruption
जौनपुर। समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों के माध्यम से हुई गेहूं की खरीद में लाखों की धांधली का मामला सामने आया है। एजेंसी से भुगतान लेने के बाद भी क्रय केंद्र द्वारा पीसीएफ के गोदाम को गेहूं नहीं लौटाया गया। मडिय़ाहूं विकास खंड के मेहंदी में स्थित साधन सहकारी समिति की जांच में ऐसी ही धांधली का खुलासा हुआ है। एआर कोआपरेटिव ने पीसीएफ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिले की कई अन्य क्रय केंद्रों पर भी ऐसी ही खामी का अंदेशा जताया गया है। इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए लिए विभिन्न एजेंसियों के 139 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों के माध्यम से 59 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। एक अप्रैल से 25 जून तक 45 हजार एमटी गेहूं की खरीद की गई। जो लक्ष्य का 76 फीसदी है। जिलाधिकारी को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि साधन सहकारी समिति मेहंदी को गेहूं खरीद का जो लक्ष्य मिला था उसमें से करीब 655 कुंतल गेहूं पीसीएफ को नहीं लौटाया गया। जिसकी कुल कीमत करीब 12 लाख 11 हजार 750 है। जिलाधिकारी ने इस शिकायत की जांच एआर कोआपरेटिव कौ सौंपा। एआर कोआपरेटिव ने एडीओ कोआपरेटिव मडिय़ाहूं और अपर जिला सहकारी अधिकारी मडिय़ाहूं की संयुक्त जांच टीम बनाई। जन सुनवाई पोर्टल पर दी गई जांच आख्या पर गौर करें तो जांच के लिए टीम 19 सितंबर को साधन सहकारी समिति मेहंदी पर पहुंची तो सूचना के बाद भी सचिव केंद्र प्रभारी आदित्य दूबे मौके पर नहीं पहुंचे। काफी इंतजार के बाद पता चला कि समिति की गोदाम की चाभी बगल में रहने वाले कल्लू के पास है। चाभी मंगवा कर गोदाम का ताला खोला गया तो वहां सिर्फ 15 कुंतल गेहूं मिला, जबकि रिकार्ड के अनुसार मौके पर 655 कुंतल गेहूं होना चाहिए था। जबकि समिति के केंद्र प्रभारी द्वारा पीसीएफ को यह रिपोर्ट दी गई थी कि उन्होंने खरीद पूरी कर ली है। सवाल उठता है कि उन्होंने अगर गेहूं की खरीद की थी तो अभी तक पीसीएफ को क्यों डिलीवरी नहीं की गई। डिलीवरी नहीं हुई तो मौके से गेहूं का स्टाक कहां चला गया। इन सवालों के जवाब का अभी अफसरों को इंतजार है। जांच रिपोर्ट में पीसीएफ प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि वह क्रय नीति में दी गई व्यवस्था के अनुसार सबंधित के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। महेश प्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ जौनपुर ने बताया कि इस वर्ष 139 केंद्रों के माध्यम से 59 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। 76 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया गया था। पीसीएफ द्वारा अभी तक 66 एमटी गेहूं की डिलीवरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed