{"_id":"5e14d26b8ebc3e881b4c3efa","slug":"jaunpur-news-jaunpur-news-vns5037988147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश
विज्ञापन
जौनपुर। पिछले कई मंगलवार को खराब मौसम के चलते शिकायतें लेकर मुख्यालय पर पहुंच पाने में असहज लोगों की भीड़ संपूर्ण समाधान दिवस में नजर आई। सभी तहसीलों में शिकायतों की भरमार रही। लंबी कतारों में लगकर लोग फरियाद सुनाने को आतुर दिखे। कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया, जबकि अन्य को संबंधित विभागों को कड़ी हिदायतों के साथ सुपुर्द कर दिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दिनेश कुमार सिंह खुद मौजूद रहे। इस दौरान कटघरा निवासी मीर हसन ने अपनी भूमि पर पट्टीदारों के कब्जे का आरोप लगाया। डीएम ने डीएसओ व सदर कानूनगो को मौके पर जाकर जांच का निर्देश दिया। शेखपुर निवासी सीपू निषाद ने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में पट्टीदारों द्वारा खलल डालने की शिकायत की। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच का निर्देश दिया। पालपुर निवासी झुरी यादव ने पत्थरगड्डी उखाड़कर जमीन कब्जा करने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने विपक्षियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए लाइन बाजार एसओ को निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अशोक कुमार, सीडीओ अनुपम शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ, एसडीएम सत्यप्रकाश, सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे। बदलापुर: तहसील सभागार में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 77 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, एसडीओ रंजीत कुमार, बीईओ नरेंद्रदेव मिश्र, एडीओ एजी सतई राम आदि मौजूद रहे। शाहगंज: एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 96 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर 16 का निस्तारण किया जा सका। मछलीशहर: सीआरओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 109 शिकायतों में से 9 का निस्तारण मौके पर किया गया। किसान सम्मान निधि योजना में कम्यूटर फीडिंग में गड़बड़ी के कारण किसानों को योजना का लाभ न मिलने की जुड़ऊपुर के रामदुलार, रामआसरे आदि की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल से रिपोर्ट लेकर त्रुटि सुधारने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम अमिताभ यादव, तहसीलदार संतोष सोनकर, बीडीओ राजन राय, ईओ अनिल सिंह, बीईओ शैलपति यादव आदि मौजूद रहे। मड़ियाहूं: स्थानीय तहसील सभागार में एडीएम रामप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 156 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 8 का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण संजय राय, एसडीएम कौशलेश मिश्र, तहसीलदार सुदर्शन राम, एसआई गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।