फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news
महराजगंज। क्षेत्र के इब्राहिमपुर पुल के पास गुरुवार की भोर में शारदा सहायक खंड 36 की बड़ी नहर कट जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे तीन गांवों के किसानों के गेहूं, चना, मटर की फसल पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर जल उपभोक्ता समिति नहर के हुई कटान की मरम्मत में जुटी। क्षेत्र के इब्राहिमपुर पुल के पास बुधवार को शारदा सहायक खंड 36 नहर मजीठी पुल के बगल दक्षिणी पटरी से पानी का रिसाव हो रहा था। लेकिन नहर विभाग ने ध्यान न दिया। गुरुवार को तड़के में नहर कट गई और तेज बहाव होने लगा। जिससे नहर की पटरी लगभग 15 से 20 फीट तक कट गई। नहर की पटरी टूटने से इब्राहिमपुर निवासी जयराम प्रजापति, लल्ला गौड़, रमेश गौड़, कमलेश गौतम, उदय राज गौतम, बेरछा हरिजन, मुन्नीलाल, मोलई सरोज, ध्रुवराज गौतम, रमेश गौड़, लालमणि, कप्तान सिंह, बच्चा सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमापति एवं मजीठहां निवासी उदय राज यादव, विजयराज, देवराज, इंद्रजीत, अमरजीत, समरजीत, नन्हे यादव, रमेश, छोटेलाल, लालबहादुर, ठीकेदार यादव, रामलाल आदि की सैकड़ों बीघा गेहूं आलू, मटर, सरसों आदि की फसल पानी में डूब गई है। इसके अलावा रास्ते में पानी लग जाने से पाल बस्ती के डॉक्टर हरीनाथ पाल, सीताराम रामराज व राजनाथ पाल का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। सुबह जानकारी होने पर एसओ अंगद तिवारी पहुंच कर नहर विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर जल उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, पप्पू यादव और संदीप सिंह मौके पर पहुंचकर नहर का पानी बंद करा कर टूटी हुई नहर की पटरी की मरम्मत कराने में जुट गए। समिति के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह का कहना है जेसीबी की सहायता से टूटी पटरी की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद पानी चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed