फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

- मांगों को लेकर सभासदों ने शुरु किया क्रमिक अनशन

Fri, 29 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। ईओ के कार्यशैली से नाराज सभासदों का नगर पालिका परिषद में चल रहा धरना प्रदर्शन 11 वें दिन गुरुवार को क्रमिक अनशन में बल गया। इस दौरान ईओ का स्थानांतरण करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं सभासदों के इस अनशन का समर्थन शाहगंज नगर पालिका परिषद के 12 सभासदों ने मौके पर पहुंच कर किया। समर्थन देने वालों में रामप्रकाश मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, धर्मेंद्र कुमार यादव, गनेश चौहान, अखिलेश यादव, अर्पित जायसवाल, मोहम्मद फैजान, अनुराग मिश्रा, विवेक अस्थाना व मो.हलीम रहे।
विज्ञापन

सभासद सतीश सिंह त्यागी ने कहा कि शाहगंज नगर पालिका परिषद के सभासदों का समर्थन मिलने से हम मजबूत हुए हैं। हम ईओ का स्थानांतरण करा कर ही दम लेंगे। ईओ के कार्यशैली से सभासदों सहित आमजन भी नाराज है। उनका कार्य भी नहीं किया जा रहा है। सभासद दीपक जायसवाल ने कहा कि ईओ की कार्यशैली से पूरा शहर परेशान है। लोगों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही। सभासदों को शोषण किया जा रहा था। इसी कार्यशैली से नाराज होकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन करेंगे। क्रमिक अनशन में संजीव भारती, जगदीश मौर्या, नंदलाल यादव, साजिद अलीम, डा.रामसूरत मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed