फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Kamla Singh of Jaunpur is an example for teachers

जौनपुर: 81 की उम्र में जज्बा नई पीढ़ी के शिक्षकों से ज्यादा, रिटायरमेंट के 21 साल बाद भी दे रहीं शिक्षा का दान

Fri, 04 Sep 2020 12:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी मनीष जायसवाल, अमर उजाला, जौनपुर
मनीष जायसवाल, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Kamla Singh of Jaunpur is an example for teachers
कमला सिंह - फोटो : अमर उजाला

उम्र 81 वर्ष, लेकिन जज्बा किसी नौजवान से कम नहीं। चाहे सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात। वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यपथ पर डटी हुई हैं। सेवानिवृत्ति के 21 वर्ष बाद भी स्कूल से उनका जुड़ाव ठीक वैसे ही है, जैसे सेवाकाल में था। उम्र की सीमा पार करने पर सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया, लेकिन वह आज भी पूरे समर्पण भाव से शिक्षा दान कर नौनिहालों के भविष्य को ज्ञान की रोशनी से आलोकित करने में जुटी हैं।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत मिरशादपुर निवासी कमला सिंह की ऐसी ही शख्सियत है। अपने कर्तव्य पालन के लिए राष्ट्रपति के हाथों श्रेष्ठ शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित कमला सिंह का मानना है कि शिक्षा बांटने की चीज है। इसे जितना फैलाएंगे, उतना ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के मिरशादपुर गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह की पत्नी कमला सिंह 18 दिसम्बर वर्ष 1965 को प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक नियुक्त हुई। कुशल शिक्षक के रूप में इनकी पहचान बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में ही नहीं बल्कि समाज में भी होने लगी। परिणामस्वरूप बाद में वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Jaunpur: Kamla Singh of Jaunpur is an example for teachers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कुशल शिक्षिका के साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। उत्कृष्ट कार्य के चलते पांच सितम्बर वर्ष 1998 को शिक्षक दिवस के अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने राष्ट्रपति भवन में पुरस्कृत कर उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक के सम्मान से अलंकृत किया था। 30 जून 2001 को सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह 81 वर्ष की उम्र में बीस वर्ष से प्रति दिन विद्यालय आकर बच्चों को विज्ञान तथा अंग्रेजी व संस्कृत विषय की शिक्षा दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed