फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: DM honored SDM and BDO

जौनपुरः डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को किया सम्मानित

Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: DM honored SDM and BDO
जौनपुर। कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम और टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम मड़ियाहूं मंगलेश दुबे, खंड विकास अधिकारी सुईथाकला राम दरश यादव, मुंगराबादशाहपुर पीयूष सिंह और और निगरानी समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोगों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। सभी लोग गांवों में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में जाएं और कोरोना टीकाकरण के संबंध में लोगों को जागरूक करें। कोरोना की तीसरी लहर के लिए शासन की तरफ से तैयारी की जा रही है। 21 जून से वृहद रूप से टीकाकरण का कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिले के लोगों से आगे आने की अपील की। कहा कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, एडीएम भू- राजस्व राजकुमार द्विवेदी, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, सचिव रेडक्रास सोसाइटी डॉ. मनोज वत्स, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed