फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Crime: PWD worker sleeping in the shanty was killed by punch, people came hearing the noise

Jaunpur Crime: पंच मारकर मड़ई में सो रहे पीडब्ल्यूडी कर्मी की हत्या, शोर सुनकर आए लोग लेकिन तब तक...

Fri, 05 May 2023 10:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 05 May 2023 10:53 AM IST
सार

बुधवार की रात में क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। बरात में ही किसी बात को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई थी। मारपीट की जानकारी मिलने पर अगले दिन गुरुवार की सुबह एक युवक के पक्ष से पंधारी यादव दूसरे युवक के यहां गए थे।

विज्ञापन
Jaunpur Crime: PWD worker sleeping in the shanty was killed by punch, people came hearing the noise
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा गांव में घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित मड़ई में सोते समय गुरुवार की रात पहुंचे बदमाशों ने एक पीडब्ल्यूडी कर्मी पंधारी यादव की हत्या कर दी। आरोपियों ने ठेकेदार के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंच से प्रहार किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में ले लिया है। जिस ठेकेदार की हत्या हुई है उनसे एक दिन पहले ही शादी में किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन

Jaunpur Crime: PWD worker sleeping in the shanty was killed by punch, people came hearing the noise
मृत्यु - फोटो : istock
तिवारी का पूरा गांव निवासी पंधारी यादव (52) ने अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मड़ई लगवाया था। कभी कभार उसमें भी कुछ देर के लिए जाते थे। गुरुवार की रात में वह उसी मड़ई में सोए थे। इसी दौरान रात में आए कुछ बदमाशों ने पंच से मारकर उनकी हत्या कर दी। परिवार के लोग बताते हैं कि जिस समय बदमाश उन्हें मार रहे थे तो शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। उधर पंधारी को जब तक अस्पताल ले जाया जाता है तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि इस बीच उन्होंने कुछ लोगों का नाम बताया है। पंधारी के 2 पुत्र अजय और विजय बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 शादी में हुआ था विवाद, अगले दिन हुई थी मारपीट 

बुधवार की रात में क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। बरात में ही किसी बात को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई थी। मारपीट की जानकारी मिलने पर अगले दिन गुरुवार की सुबह एक युवक के पक्ष से पंधारी यादव दूसरे युवक के यहां गए थे। वहां बातचीत के दौरान कुछ विवाद और हल्की मारपीट की भी बात सामने आई थी। परिवार के लोग उस घटना को भी इस मामले से जोड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed