फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Congress's protest against the increase in petro-price

जौनपुर: पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Congress's protest against the increase in petro-price
डीजल पेट्रोल व बढ़ती महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट जूलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हुई बेतहासा बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फैसल हसन ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि का सीधा असर किसान, गरीब व माध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। विरोध प्रदर्शन में रामचंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, मंगला गुरु, विशाल सिंह हुकुम, इंद्रमणि दुबे, सत्यवीर सिंह, आरिफ खान, लालप्रताप सिंह, तालुकदार दुबे, आनंद सेठ, नंदलाल गौतम, राजकुमार निषाद, आजम जैदी, शशांक राय, अजय सोनकर, राकेश सिंह डब्बू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
मूल्यवृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन
सतहरिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने डीएम को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्यवृद्धि वापस लेने, कृषि कानून वापस लेने, राज्य मार्गों का टोल टैक्स बंद करने, बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को यात्रा में 40 प्रतिशत की छूट देने, महंगाई पर रोक लगाने आदि मांगें प्रमुख हैं। ज्ञापन देने वालों मेें सालिक राम पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, सुभाष चंद्र पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed