फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: ancient student ceremony held at Composite School Manudinpur

जौनपुर: कंपोजिट विद्यालय मैनुद्दीनपुर में हुआ पुरातन छात्र समारोह

Tue, 16 Feb 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: ancient student ceremony held at Composite School Manudinpur
जौनपुर जिले के कंपोजिट विद्यालय मैनुद्दीनपुर में मंगलवार को पूर्व छात्र सम्मान समारोह में विद्यालय से पढ़कर विभिन्न पदों पर पहुंचे पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के पुरातन छात्र व समग्र शिक्षा राज्य परियोजना के विषय वस्तु विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना के कारण शिक्षा में आए व्यवधान को पूर्ण करने के लिए 100 दिनों का प्रेरणा ज्ञानोत्सव आयोजित किया गया है। शैक्षिक संप्राप्ति के लिए शिक्षक एकजुट हो जाएं। बच्चों की प्रथम पाठशाला परिवार होता है। अभिभावक और अध्यापक मिलकर बच्चों का भविष्य संवार सकते हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति अध्यापक व अभिभावक के सहयोग से विकासखंड में सर्वाधिक संख्या वाला यह एक आदर्श विद्यालय है। बीएसए ने पुरातन छात्र कमलाकर पांडेय, रिटायर्ड प्रवक्ता पन्नालाल मिश्रा, एसबीआई के पूर्व प्रबंधक उदयराज सिंह, बीईओ अश्विनी सिंह, अजीत मिश्रा, प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह, तीर्थराज गुप्ता, पूर्व प्रवक्ता शारदा सिंह को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता शारदा सिंह व संचालन लाल साहब यादव ने किया। सुधांशु सिंह, बीईओ बक्शा सत्यप्रकाश सिंह, एआरपी राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ निर्भय सिंह, ब्रहमशील यादव, डॉ. मनीष सिंह, ग्राम प्रधान गायत्री सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed