फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Janhai railway station will be rejuvenated from 14.5 million

जंघई रेलवे स्टेशन का साढ़े 14 करोड से होगा कायाकल्प

Thu, 26 Dec 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Janhai railway station will be rejuvenated from 14.5 million
जंघई रेलवे स्टेशन का साढ़े 14 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन

- भवन, प्लेटफार्म और अन्य सुविधाओं का होगा विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए शासन ने साढ़े 14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत प्लेटफार्म, भवन व यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दो साल में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

वाराणसी - प्रतापगढ़ रेल रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन प्रमुख जंक्शन है। यहां से हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, जौनपुर की तरफ आवागमन के लिए यात्री यहां ट्रेन बदलते हैं। 20 करोड़ रुपये वार्षिक आय वाले स्टेशन पर सुविधाएं नदारद हैं। अरसे से लोग इसकी मांग उठाते रहे हैं। अब रेलवे ने इसकी सुध ली है। भवन निर्माण, प्लेटफार्म के उच्चीकरण सहित अन्य यात्री सुविधाओं के लिए 14.60 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। रेलवे के अफसरों के मुताबिक पुराने भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा किया जाएगा। प्लेटफार्म 4 और 5 का भी निर्माण होगा। प्लेटफार्म दो और तीन का विस्तार करते हुए यात्री सुविधाएं दुरुस्त की जाएगी। नई आरआरआई बिल्डिंग, स्टेशन का बाहरी हिस्से में भी सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। इस काम को दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। सहायक अधिशासी अभियंता उत्तर रेलवे प्रयागराज राकेश सैनी ने बताया कि जंघई स्टेशन का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 14.60 करोड़ का बजट पास किया है। टेंडर का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed