फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jam demanded for action against the accused

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया जाम

Mon, 21 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jam demanded for action against the accused
हादसे के बाद कार चालक की पिटाई, लगाया जाम
विज्ञापन

पिटाई के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महराजगंज-राजाबाजार मार्ग स्थित गांधीनगर बाजार के पास शुक्रवार को कार की चपेट में आने से घायल युवक के परिजनों द्वारा कार चालक की पिटाई के मामले में कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने रविवार को गांधीनगर चौराहे के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ बदलापुर राजेंद्र कुमार ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया।

मीरपुर शिरोमणि गांव निवासी जितेंद्र सरोज शुक्रवार को पेट्रोल पंप से बाइक से घर लौट रहा था। वह गांधीनगर बाजार के पास पहुंचा था तभी एक कार की चपेट में आकर घायल हो गया था। घाटना के बाद जितेंद्र के परिजनों ने कार चालक सुजीत पांडेय निवासी मीरपुर केवल व मानापुर निवासी राजेश शर्मा को पीटकर घायल कर दिया था। इसी बीच सुजीत के परिजन आ गए और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गयी थी।भारी भीड़ से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया था।मौके पर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था।और राजाबाजार चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरा बहोरिया निवासी लक्ष्मी शंकर यादव व घायल बाइक सवार जितेंद्र के मामा माता प्रसाद सरोज को थाने ले आकर देर शाम शांतिभंग में चालान कर दिया था। दोनों पक्षों में पहले से भी रंजिश चल रही है। कार चालक सुजीत ने पिटाई करने वाले आठ लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी थी जिसमे पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर रविवार को सुजीत पांडेय व राजेश शर्मा के परिजनों ने गांधीनगर चौराहे के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed