फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaiswal Samaj Management Committee election on nine

जायसवाल समाज प्रबंध समिति का चुनाव नौ को

Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jaiswal Samaj Management Committee election on nine
जायसवाल समाज सेवा समिति की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर में स्थित जायसवाल धर्मशाला परिसर में नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक पूरी की गई। नाम वापसी की प्रक्रिया अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक पूरी की गई। नामांकन के दौरान कुल 56 सदस्यों में से 35 मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन ओम प्रकाश जायसवाल शाहगंज, हेमंत जायसवाल एवं ओम प्रकाश गुप्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया। उपाध्यक्ष पद के लिए अशर्फी लाल जायसवाल, राकेश जायसवाल मछलीशहर एवं राजेश जायसवाल मुन्ना ने नामांकन किया। इसी तरह से मंत्री पद के लिए सुरेंद्र जायसवाल, विष्णु सहाय ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल एवं प्रदीप जायसवाल केराकत ने नामांकन किया। उपमंत्री के लिए बृजेश जायसवाल केराकत एवं आय व्यय निरीक्षक के लिये रमेश चंद्र जायसवाल ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य के 10 सीटों के लिए उमेश चंद्र जायसवाल, रामजी जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, पवन जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए समिति के कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने बताया कि बृजेश जायसवाल केराकत एवं रमेश चंद जायसवाल जौनपुर ने अपने-अपने पदों के लिए अकेले नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के 10 सीटों के लिए भी 10 लोगों ने नामांकन किया हैं। ऐसे में इन 12 पदों के लिए मतदान नहीं होगा। केवल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया नौ अक्तूबर को जायसवाल धर्मशाला सब्जी मंडी परिसर में संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed