{"_id":"67ab9379dae99e54d407e18c","slug":"iti-student-returning-to-mandi-shot-twice-by-miscreants-condition-critical-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-129571-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मंडी में लौट रहे आईटीआई के छात्र को बदमाशों ने मारी दो गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मंडी में लौट रहे आईटीआई के छात्र को बदमाशों ने मारी दो गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खुटहन। खुटहन के पटैला मार्ग पर सेंवई नाला पुल पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने मंडी से लौट रहे आईटीआई के छात्र को गोली मार दी। छात्र को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पेट को चीरते हुए निकल गई। दूसरी गोली उसके कमर में लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां से उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हमलों के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायल के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
खुटहन के रसूलपुर निवासी सचिन मौर्या (26) पुत्र मुन्नी लाल मंगलवार सुबह खेत से चुकंदर लेकर बेचने साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी गया था। जहां से सुबह 10 बजे वापस आ रहा था। जैसे ही वह सेंवई नाला पुल के बीच पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए। जानकारी मिलने कुछ समय बाद एडिशनल एसपी सिटी अरविंद वर्मा और शाहगंज के सीओ अजीत सिंह चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद घायल के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की। घायल छात्र के पिता मुन्नीलाल गुजरात के सूरत में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी लालपरी पुत्र सचिन और सौरभ पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह सब्जियों की खेती कर फीस और कॉपी किताबों के लिए पैसों का इंतजाम कर लेता है। ........................................
वर्जन ...
छात्र के कमर में गोली फंसी हुई है, उसका बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पर उपचार हो रहा है। वारदात का कारणों का पता नहीं चल सका है। छानबीन के साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी।