फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Irregularity found in housing and toilet building

आवास और शौंचालय निर्माण में मिली अनियमितता

Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Irregularity found in housing and toilet building
नेवढ़िया। रामपुर विकास खंड के मढ़ी गांव में मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे लोकपाल वाराणसी मंडल ओमप्रकाश चौबे ने विकास कार्यों की जांच की। शौचालय और आवास का निर्माण भी अधूरा पाया गया। विकास कार्यों में अनियमितता पर लोकपाल ने नाराजगी जताई। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकेश गौतम ने लोकपाल से शिकायत की थी कि गांव में नाली, खड़ंजा, आवास और शौचालय निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया। जिसपर मंगलवार को लोकपाल वाराणसी मंडल ओमप्रकाश चौबे प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का बिंदुवार आवास शौचालय का निरीक्षण किया। गांव में भ्रमण कर निर्मित चकरोड व खड़ंजे का भी निरीक्षण किया । जिसमें शौचालय, आवास, खड़ंजा अधूरा पाकर लोकपाल ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रभावती देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया कि अति शीघ्र अधूरे कार्यों को पूरा कराएं। प्रवासी मजदूरों व जॉबकार्ड धारकों की समस्या शीघ्र निस्तारित करते हुए संबंधित पत्रावली एक सप्ताह के भीतर लोकपाल कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में लोकपाल ओमप्रकाश चौबे ने बताया कि आवास, शौचालय, जॉबकार्ड, मनरेगा कार्य में अनियमितता मिली है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा जांच में कमी दूर नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed