फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inverter-generator asked for dowry, the bride refused to marry

दहेज में मांगा इंवर्टर-जनरेटर तो दुल्हन ने किया निकाह से इंकार

Mon, 31 May 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inverter-generator asked for dowry, the bride refused to marry
बक्शा। थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में दुल्हन ने साहसिक फैसला लिया। दहेज का पूरा सामान पहले ही मिल जाने के बावजूद निकाह से एक दिन पहले जनरेटर-इन्वर्टर की मांग करना दूल्हा पक्ष को भारी पड़ गया। दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से इंकार कर दिया। घंटों थाने में पंचायत हुई, मगर बात नहीं बनी। आनन-फानन दूसरा दूल्हा ढूंढकर तय तिथि पर ही लड़की का तो निकाह हो गया, मगर लड़के वाले अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदरुद्दीनपुर रन्नो गांव निवासी युवती का निकाह खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में तय था। परंपरा के अनुसार लड़की वालों ने निकाह से एक दिन पहले रविवार को ही दहेज का सारा सामान वाहन पर लदवाकर बेटी की होने वाली ससुराल में भेजवा दिया। बाइक के लिए नकद पैसा भी दिया गया। आरोप है कि सामान पहुंचने के बाद लड़के के घरवालों ने जनरेटर और इन्वर्टर की भी मांग रखी। कहा कि बिना इसके निकाह नहीं होगा। बरात आने से एक दिन पहले अचानक से दूल्हे वालों की इस मांग ने लड़की वालों को चिंतित कर दिया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने साहसिक फैसला लेते हुए दहेज लोभी परिवार में निकाह से इंकार कर दिया। पूरी तैयारी होने के बाद निकाह टूटने से परिवार चिंतित हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद शहर के सिपाह मोहल्ला निवासी एक रिश्तेदार ने अपने बेटे के साथ उसी तिथि पर निकाह करने की सहमति जताई। यह जानकारी जब लड़के वालों को हुई तो वह सन्न रह गए। मामला थाने तक पहुंचा। सोमवार को घंटों पंचायत के बाद भी कोई बात नहीं बनी। दुल्हन और उसका परिवार वहां निकाह के लिए तैयार नहीं हुआ। सोमवार की शाम शहर के सिपाह मोहल्ले से बरात रन्नो पहुंची, जहां निकाह की रस्म पूरी की गई। इस संबंध में बक्शा एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर वार्ता की गई। लड़की वाले वहां शादी को तैयार नहीं थे। उधर, लड़के वालों का कहना था कि दहेज की उनकी ओर से कोई मांग नहीं की गई थी। साजिश के तहत ऐन वक्त पर निकाह तोड़कर उनकी छवि को धूमिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed