फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Interlocking and construction of drain will be done at a cost of two crore rupees

दो करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण

Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Interlocking and construction of drain will be done at a cost of two crore rupees
बदलापुर। नगर पंचायत के अल्प विकसित बस्ती के लिए डूडा विभाग ने दो करोड़ रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रस्तावित निर्माण कार्य से संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र डूडा को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार ने बताया है कि प्रस्तावित नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के शेड्यूल में स्वीकृत दरों के अनुसार तैयार कराया गया है। धन आवंटन लिए सूडा लखनऊ को प्रेषित किया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में नन्हे कहार के घर के सामने से दिनेश शर्मा के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य 6.24 लाख रुपये में, सुनील सिंह के मकान से राकेश तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य 4.41 लाख रुपए , राजेश तिवारी के घर के सामने से विजय शंकर तिवारी के घर होते हुए बीच रोड तक इंटरलॉकिंग का कार्य 12.64 लाख रुपये, अमरनाथ विश्वकर्मा के घर से भोला विश्वकर्मा के घर होते हुए अहिरौली पिच मार्ग तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य 17.72 लाख रुपये, वार्ड नंबर 10 में डॉ. राम मनोहर लोहिया पब्लिक स्कूल भलुआही से दिनेश सिंह के घर के आगे तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 37.5 6 लाख, सेंट जेवियर स्कूल से पूरब पाल बस्ती से होते हुए कमलेश सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 30.16 लाख, वार्ड नंबर 14 में सरोखनपुर में पिच रोड से सपना शर्मा के घर के आगे तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 4.70 लाख रुपये, वार्ड नंबर 10 में भलुआही, गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग से प्रभु कांवेंट स्कूल तक नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 16.79 लाख रुपये, वार्ड नंबर 10 में ही भलुआही, गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग से राजेंद्र प्रसाद मिश्र के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 15.2 8 लाख में, वार्ड नंबर चार में सरोखनपुर में ओमप्रकाश के घर से कल्लू यादव के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 7.46 लाख में, रमेश मौर्या के घर से मोहित यादव के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य 23.14 लाख रुपये में, सरोखनपुर में नहर से सुनील के घर तक इंटरलॉकिंग वाली निर्माण का कार्य 21.71 लाख में कराया जाना है। इंटरलॉकिंग नाली निर्माण पर 197.81 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि स्वयं स्थल का निरीक्षण करने के बाद डूडा विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया है। डूडा विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शूडा लखनऊ से धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed