{"_id":"68a76a050971544d2000c6d4","slug":"inter-district-vehicle-thief-arrested-6-stolen-motorcycles-recovered-jaunpur-news-c-193-1-va11001-139335-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी के गिरोह का खुलासा किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की विगत कुछ महिनों से जनपद के विभिन्न जगहों से बाइक चोरी की घटना बढ़ गई थी।
पुलिस इसे लेकर सतर्क दृष्टि बनाए हुए थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी की 6 बाइक सहित एक लूट का मोबाइल बरामद किया गया है।
पिछले 16 अगस्त को प्राची सिंह निवासी मैनुद्दीनपुर थाना तेजीबाजार जो की नईगंज थाना कोतवाली मे किराये के मकान मे रहती है, सूचना दर्ज करवाई थी कि वह अपनी बहन भूमि सिंह के साथ अपने कमरे से मंदिर जा रही थी कि रास्ते में एक अस्पताल के पास एक सफेद बाइक सवार युवक पीछे से आकर मोबाइल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
जिसको लेकर कोतवाली पुलिस छान बीन कर रही थी। वृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस बदलापुर पड़ाव पर मौजूद थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक संगठित चोरों का गिरोह जो मोटर साइकिल व मोबाइल चोरी करते है।
कुछ मोटर साइकिल चोरी करके तारापुर कालोनी में गली में रखे हैं तथा मोटर साइकिलों को ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तेजी दिखाते पुलिस बल के साथ जाकर गली में बैठे 3 चोरों को पकड़ लिया गया। पूछताछ मे युवकों ने अपना नाम अनुराग यादव निवासी चकताला थाना मड़ियाहूं जौनपुर, रोहित वर्मा व अंकित यादव निवासी उदई शाहपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ बताया।