{"_id":"5eecfa5b8ebc3e42ad368218","slug":"inspecting-hospitals-seen-preparations-for-rescue-from-kovid-jaunpur-news-vns5311021189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों का निरीक्षण कर देखी कोविड से बचाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों का निरीक्षण कर देखी कोविड से बचाव की तैयारी
विज्ञापन
पूविवि में बना कोविड-19 का अस्थाई अस्पताल।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के निजी अस्पतालों की जांच की गई। सीएमओ की ओर से गठित आठ सदस्यीय टीम ने अस्पतालों में जाकर वहां कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। सभी चिकित्सकों को प्रोटोकॉल के अनुसार ही काम करने के निर्देश दिए गए।
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए शासन ने निजी अस्पतालों की ओपीडी पर रोक लगा रखी थी, जिसे अब अनुमति दे दी गई है। छूट मिलते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। भीड़ के दौरान सुरक्षा मानक टूटने की आशंका में शासन ने सभी अस्पतालों की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रद्धा हॉस्पिटल, इंद्र लाइफ केयर अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई, मरीजों के उपचार की स्थिति, सोशल डिस्टेंसिंग के मानक आदि के बारे में जानकारी ली। वहां तैनात सभी कर्मचारियों से कोविड-19 को लेकर प्रशिक्षण के बारे में भी पूछताछ की। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय व संयुक्त निदेशक डॉ. जीसी द्विवेदी ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों को निर्देशों से अवगत कराया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन अस्पतालों की जांच होती रहेगी। खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि अगर निजी अस्पताल में कोई कर्मी बिना प्रशिक्षण के ही काम कर रहा है तो उसे तत्काल प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था कराएं। इसकी अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अस्पताल को सील करा दिया जाएगा।
56 गांवों में जाकर जांची सेहत
जौनपुर। गांव-गांव में आए प्रवासियों और संदिग्धों की जांच के लिए गठित 63 टीम ने शुक्रवार को भी भ्रमण किया। प्रवासियों के क्वारंटीन नियमों का पालन करने और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि पांचवें चरण तक इन टीमों ने सभी 1749 गांव पंचायतों का भ्रमण कर लिया था। कुल 38763 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। शुक्रवार से छठा चरण आरंभ हुआ। पहले दिन 56 गांवों में जाकर टीम ने 1300 लोगों की जांच की। संदिग्धों के सैंपल भी लिए गए।