फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innovative schools will no longer mess

अभिनव विद्यालयों में अब नहीं रहेगी गंदगी

Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 विद्यालयों में सफाई व्यवस्था मुकम्मल रहे। इसके मद्देनजर जिले के चयनित 210 अभिनव विद्यालय में सफाई कर्मचारी की तैनात किया गया है। साथ ही उक्त विद्यालयों में तैनात सफाई कर्मचारियों को विद्यालय में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया है। इस दौरान सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जाच करने का आदेश दिया गया। साथ ही जांच के दौरान कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालयों में हर बच्चों को कांवेन्ट स्कूलों की भांति शिक्षण व्यवस्था व सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके लिए जिले में 210 अभिनव विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान उक्त विद्यालय साफ सुथरा रहे। जिससे बच्चों का कपड़ा आदि खराब न हो। गंदगी से बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन ने अभिनव विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। जिससे विद्यालयों के साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही उनको रोज विद्यालय में साफ-सफाई करने और उपस्थिति भी विद्यालय मेें ही दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसी प्रकार की   लावरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने की चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन



प्रभारी डीपीआरओ जगदीश त्रिपाठी का कहना है कि अभिनव विद्यालयों में सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही उनको विद्यालय में हर उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जिससे अभिनव विद्यालयों में गंदगी नहीं रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed