फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent child crushed to death by rotavator; body dismembered; driver arrested.

Jaunpur News: रोटावेटर से कुचलकर मासूम की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े, चालक गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed to death by rotavator; body dismembered; driver arrested.
रोटावेटर-मृतक नितेश सरोज
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेत में बकरियां चराने गए नितेश सरोज (8)की रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में बालक का शरीर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर शव पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के समझाने और ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद सरोज का बेटा नितेश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार सुबह वह बकरियां चराने निकला था। इसी दौरान गांव के ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव, राधेश्याम उमरवैश्य के खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहे थे। बकरियां चराते समय नितेश खेत में पहुंच गया और रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन खेत की ओर दौड़े। बेटे का शव देखकर मां किरन सरोज और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर सीओ परमानंद कुशवाहा के साथ अपना दल नेता बृजमणि पटेल, आजाद समाज के जिलाध्यक्ष एसपी मानव, मिथिलेश पासी और सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंचे। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत हुई है। गांव निवासी ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गजानंद चौबे, थानाध्यक्ष

छह घंटे तक बेटे के शव से लिपटकर रोती रही मां
मुंगराबादशाहपुर। जिस घर में बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब मां की सिसकियां सुनाई दे रही हैं। बेटे को खोने के गम में मां किरन सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की क्षत-विक्षत देह देखकर मां बदहवास हो गईं। वह करीब छह घंटे तक शव से लिपटकर रोती रहीं।

नितेश परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिवार में मां के अलावा छह वर्षीय बहन मुस्कान और पांच वर्षीय भाई राकेश हैं। बड़े बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह बेटे को मां ने बकरियां चराने के लिए घर से विदा किया था, उसे दोबारा जीवित देखना तो दूर, उसकी क्षत-विक्षत देह देखकर परिवार की दुनिया ही उजड़ गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रोटावेटर-मृतक नितेश सरोज

रोटावेटर-मृतक नितेश सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed