फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Injured by lathi, stick and rebar on JE of Electricity Department

Jaunpur News: बिजली विभाग के जेई पर लाठी, डंडा व सरिया से घायल

Sun, 09 Jul 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Injured by lathi, stick and rebar on JE of Electricity Department
कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में स्थित 132 केवीए उपकेंद्र के सामने चार बाइक पर सवार बारह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने शनिवार की रात में महराजगंज विद्युत विभाग के जेई रंजीत यादव की लाठी, डंडा व सरिया से पीटकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

132 केवीए उपकेंद्र पर शनिवार को आई तकनीकी खराबी के कारण महराजगंज, सिंगरामऊ, लेदुका तथा मछली गांव आदि उपकेंद्र से संबंधित विद्युत आपूर्ति ठप थी। महराजगंज के अवर अभियंता रंजीत यादव सिंगरामऊ के नोडल लाइनमैन राजेश श्रीवास्तव तथा बदलापुर के अवर अभियंता रमेश सिंह तकनीकी खराबी ठीक करा रहे थे। इसी बीच तीनों लोग एक होटल से खाना खाकर जैसे ही वापस कार से उतरे कि चार बाइक पर सवार बारह लोग लाठी, डंडा व सरिया से रंजीत यादव पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महराजगंज, बदलापुर सहित सभी उपकेंद्र के लाइनमैन मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed