{"_id":"66731c63d17cfd295309483a","slug":"informed-about-adequate-availability-of-dap-urea-and-seeds-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-117512-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डीएपी, यूरिया व बीज की पर्याप्त उपलब्धता से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डीएपी, यूरिया व बीज की पर्याप्त उपलब्धता से कराया अवगत
विज्ञापन
शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बुधवार को किसान दिवस की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने की।
जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने किसानों को जिले में डीएपी, यूरिया व बीज की पर्याप्त उपलब्धता से अवगत कराया। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग से फलदार वृक्ष कोई भी कृषक निशुल्क प्राप्त कर सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप ने बताया कि खरीफ सीजन में फसल की बोआई करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, साथ ही उन्होंने धान की सीधी बोआई की विधि से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को बताया।
जनपद में संचालित एग्री जंक्शन योजना के तहत लाभार्थियों द्वारा बैंक से ऋण स्वीकृत न होने की शिकायत की। इस पर एलडीएम द्वारा संज्ञान लेते हुए लाभार्थियों के शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आश्वस्त किए। उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि कृषि विभाग से कृषि संबंधी यंत्र अनुदान पर कृषकों को उपलब्ध कराया जाता है। लाभ लेने वाले कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित तिथि में कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर टोकन जनरेट करना होता है। इस मौके पर समस्त कृषि और संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।