फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information about helpline numbers and safety measures was given, emphasis was given on self-defense

Jaunpur News: हेल्पलाइन नंबर व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी, आत्मरक्षा पर दिया जोर

Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Information about helpline numbers and safety measures was given, emphasis was given on self-defense
शाहगंज मिशन शक्ति अभियान: महिला पुलिस ने जेसी चौक पर किया जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत-संवाद - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल आरती।
शाहगंज। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर के जेसी चौक पर महिला पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं और पुलिस से तत्काल संपर्क करने के तरीकों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध स्थिति में सतर्क रहने और तुरंत मदद लेने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कठिन परिस्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस हमेशा सहायता के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और युवतियों ने भी अपने सवाल पूछे, जिनका पुलिसकर्मियों ने संतोषजनक जवाब दिया। अंत में लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ता है और वे खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed