फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Infection did not stop, nine dengue patients found again in Badlapur

नहीं थमा संक्रमण, बदलापुर में फिर मिले डेंगू के नौ मरीज

Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Infection did not stop, nine dengue patients found again in Badlapur
बदलापुर। नगर पंचायत प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर लगाम लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन बदलापुर में सभी कोशिशें कामयाब नहीं हो पा रही हैं। 26वें भी जांच में डेंगू के नौ नए मरीजों के मिलने से अब इस सीजन में मिले कुल मरीजों की संख्या 290 पहुंच गई। लगातार बढ़ती संख्या को लेकर क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

26 दिन पहले बदलापुर थाने के एक सिपाही के संक्रमित होने का पहला केस सामने आया था। उसके बाद पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और वहां के नगर पंचायत प्रशासन ने थाने की साफ-सफाई कराई, दवा का छिड़काव कराया, लेकिन बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिला। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बुखार पीड़ितों ने अपनी जांच कराई। जिसमें नौ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले। जिनका उपचार सीएचसी से लेकर विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे ने बताया कि सरोखनपुर निवासी इलियास, मुस्तकीम, रीता पत्नी जगदंबा, दाउदपुर निवासी श्रेया शुक्ला, भलुआही निवासी नंदलाल, जय कुमार सिंह, देवीलाल, घनश्यामपुर निवासी ज्योति, तियरा निवासी शकुंतला डेंगू संक्रमित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed