फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Infant dies during childbirth, family uproar

प्रसव के दौरान शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 14 Aug 2019 11:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Infant dies during childbirth, family uproar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार को प्रसव के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत पर पीड़ित के परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बदलापुर खुर्द गांव निवासी संतलाल की बेटी सिम्पी को सोमवार को शाम चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर बदलापुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जच्चा और बच्चा का स्वस्थ बताया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि प्रसूता में रक्त की कमी है और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाहर निकलने पर पुरानीबाजार के एक नर्सिंगहोम के कर्मचारी ने प्रसूता के परिवार वालों से कहा कि वे उसके साथ चले वहां सुरक्षित प्रसव हो जाएगा। उसकी बात में आकर परिजन पुरानी बाजार स्थित नर्सिंग होम चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतलाल ने आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान चार पांच लोग जबरन पेट दबाने लगे जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई। उसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

इस मामले में सिम्पी के पिता ने तहरीर दी है। बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि तहरीर मिली है। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed