फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Indiscriminate firing on people to stop fighting in front of house, seven people injured

Jaunpur News: घर के सामने झगड़ा करने से रोकने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात लोग घायल

Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing on people to stop fighting in front of house, seven people injured
शाहगंज/सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सेखाई गांव में घर के सामने झगड़ा करने से मना करने पर सोमवार को बदमाशों ने लाठी-डंडे से हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक परिवार के छह सदस्य समेत सात लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पांच लोग गोली के छर्रे से घायल हैं। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव में राम मिलन यादव का मकान सड़क किनारे स्थित है। पीड़ित परिवार के अनुराग यादव के अनुसार रविवार देर शाम घर के सामने कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर आपस में विवाद व गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर बड़े भाई नंद किशोर यादव ने उन लोगों से कहा हमारा यहां परिवार है आप लोग यहां विवाद व अभद्रता मत करिए। विवाद ही करना है तो किसी दूसरी जगह जाकर करिए। यह बात नशे में धुत लोगों को नागवार गुजरी। वे लोग नंद किशोर से उलझ गए। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद वे लोग धमकी देते हुए चले गए। सोमवार की सुबह 10 बजे एक दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाश लाठी, डंडा व असलहा लेकर राममिलन के घर पहुंच गए । बदमाशों ने परिवार पर लाठी-डंडे से हमला करते हुए कई राउंड गोली चलाई। फायरिंग से राममिलन यादव(58), अमरजीत यादव(40), अरविंद यादव(44), करिश्मा यादव(19), अनुराग यादव(18) घायल हो गए। वहीं नंदकिशोर यादव(36), अनुराग यादव(35) मारपीट में घायल हो गए। गांव के अमरजीत यादव जो उनके घर धान कुटने गए थे, वह भी फायरिंग में घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसमें राममिलन यादव व उसके पुत्र नंदकिशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर सीओ हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर पहुंचे पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

मारपीट व गोली चलने से कुल सात लोग घायल हो गए। इसमें से पांच लोग गोली के छर्रा से घायल हो गए। सभी काे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।- हेमंत कुमार, सीओ शाहगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed