{"_id":"5bd20d75bdec22698a47043e","slug":"in-the-second-gear-of-yogi-raj-in-the-growth-momentum-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की गति योगी राज में दूसरे गियर में : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की गति योगी राज में दूसरे गियर में : राज्यपाल
jaunpur
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सभा को सम्बोधित करते राज्यपाल महामहिम श्री राम नाईक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं/ बरसठी। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा है कि अच्छी शिक्षा से समाज आगे जाता है। और जब समाज आगे जाता है तो राष्ट्र आगे जाता है। यूपी में विकास की गति योगी के राज में दूसरे गियर में है। अगर सभी लोग विकास की यही सोच रखें तो यह तीसरे गियर में हो जाएगी।
राज्यपाल मालती सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर मालती सिंह महाविद्यालय अंबरपुर, बेलवा, मड़ियाहूं में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सफलता के चार मंत्र भी बताएं। हमेशा मुस्कुराते रहें। अच्छे कार्य की हमेशा प्रशंसा करें। कभी किसी का अपमान न करें, और हमेशा बेहतर करने का प्रयास करें। जीवन में इन मंत्रों को अपनाकर सफलता की सीढ़ी चढ़ी जा सकती है। उन्होंने महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मालती सिंह ने मुंबई में रहकर शिक्षण कार्य किया। उनके नाम पर बना यह महाविद्यालय क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि गत वर्ष 26 विश्वविद्यालयों में हुए दीक्षांत समारोह में कुल 15 लाख 60 हजार उपाधियां, 1663 पदक प्रदान किए गए। जिसमें से सात लाख 98 हजार उपाधियां एवं 1085 पदक लड़कियों ने प्राप्त किए। इस वर्ष अभी तक 19 विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह हुआ है। जिसमें लगभग नौ लाख उपाधियां तथा 1055 पदक प्रदान किए गए। इसमें से चार लाख 85 हजार उपाधियां तथा 681 पदक लड़कियों को मिले हैं।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय मातृशक्ति एवं बेटियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। समारोह को सांसद केपी सिंह, गुजरात के सूचना विभाग के सहायक निदेशक पंकज दामोदर दास मोदी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। पूविवि के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने आभार जताया। आयोजक अरविंद सिंह दारा ने कालेज मार्ग पर नाले पर बनी जर्जर पुलिया के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, एसडीएम मोतीलाल यादव, सीओ रामभूवन यादव, विद्यालय प्रबंधक अलगू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, डा.प्रमोद सिंह, अश्वनी सिंह, जय सिंह, चुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।
इनसेट
मंदिर का मामला कोर्ट में
मड़ियाहूं। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जो भी फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा, उसे हम सब को मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई अन्य टिप्पणी नहीं कर सकता। सीबीआई के बारे में उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का मामला है। उनका इस मामले में बयान देने का कोई अधिकार नहीं है।