फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the process of trying to take out a procession, police have no intention

जुलूस निकालने की कोशिश में सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 16 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
In the process of trying to take out a procession, police have no intention
निगोह/सिकरारा। किसान आंदोलन के समर्थन में सपाइयों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। बरसठ क्षेत्र के प्रदर्शन के मद्देनजर सीओ मड़ियाहूं राजेंद्र प्रसाद व थाना प्रभारी श्यामदास वर्मा सहित पुलिस फोर्स सुबह से ही सपाइयों की खोजबीन में लगी रही। सीओ और थाना प्रभारी आलमगंज में मोर्चा संभाले रहे। वहां से सपा नेता लाले यादव और संतलाल चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले जाया गया तो कटवार से शेषनाथ यादव के नेतृत्व में जुट रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। बारीगांव में एकत्रित युवा सपा नेता विवेक यादव, चंद्रभान यादव के नेतृत्व में सपाई पकड़े गए। पुलिस ने अच्छेलाल यादव, अर्जुन यादव, राहुल, राजेश, अमरजीत यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, यादवेंद्र यादव आदि कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उधर, सिकरारा के अरुआवा गांव में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव ने किसान यात्रा निकालने की कोशिश की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने उन्हें आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इसकी सूचना पाकर बड़ी संख्या में समर्थक आवास पर जुट गए। पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प हुई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में आशीष यादव, रंजय कुमार, अमित यादव, संदीप यादव, दर्शित यादव, उमेश यादव, धर्मेंद्र कुमार मेहंदी आदि रहे। उधर, मछलीशर के जमालपुर गांव में विजय कुमार तिवारी लल्लू गुरु, सराययूसुफ में श्यामनारायण बिंद को उनके आवास पर ही कैद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed