फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Navratri, it will be available for Vindhyachal every half an hour

Jaunpur News: नवरात्र में विंध्याचल के लिए हर आधे घंटे पर मिलेगी बस

Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
In Navratri, it will be available for Vindhyachal every half an hour
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के मौके पर जौनपुर डिपो से हर आधे घंटे पर पर विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए डिपो में 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो के इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि डिपो में कुल 103 बसें हैं। जो रोजाना विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही हैं। डिपो की बसों से हर दिन करीब नौ हजार यात्री यात्रा करते हैं। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसके मद्देनजर जौनपुर डिपो से जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्य धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा। डिपो में हर आधे में बस उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। कुछ लोकल रूटों पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि उन रूटों से बसें कम कर अतिरिक्त बसों की संख्या पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि नवरात्र में देवी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed