फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Chandwak, animal smugglers tried to run over a young man

Jaunpur News: चंदवक में पशु तस्करों ने युवक को कुचलने का किया प्रयास

Sat, 03 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
In Chandwak, animal smugglers tried to run over a young man
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव में मवेशियों को पिकअप में लादकर लेकर जा रहे पशु तस्करों ने पिकअप को रोकने का प्रयास कर रहे रोनित सिंह को वाहन से कुचलने का प्रयास किया। युवक ने सड़क किनारे गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई। पिकअप की टक्कर से युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप को घेरकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपियों को एक व्यक्ति पर छुड़ाकर ले जाने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। इससे पहले मई 2025 में चंदवक थाने पर तैनात चंदौली निवासी पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह (35) को पशु तस्कर कुचलकर आजमगढ़ की ओर भाग गए थे। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कनौरा गांव निवासी पीड़ित रोनित सिंह का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने गांव से एक पिकअप में मवेशियों को लादकर देवगांव की ओर ले जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव के ही गिरिराज कुमार, साहिल तथा चंद्रशेखर गौड़ सहित अन्य ग्रामीणों के साथ अलग-अलग बाइकों से पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पीएसीएफ गोदाम के पास रोनित ने पिकअप चालक को रुकने का इशारा किया। पिकअप में बैठे एक व्यक्ति ने चालक से कहा, अकेला है, गाड़ी चढ़ाकर मार दो। इसके बाद चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। रोनित सड़क पर गिर पड़े और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने दोबारा वाहन चढ़ाकर रोनित को कुचलने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए रोनित सड़क किनारे गड्ढे में कूद गए। इसी दौरान उनके साथी पहुंच गए। पिकअप को घेरकर रोक लिया। पिकअप में चालक ताहिर, बंधु निवासी रामपुर कंजहित देवगांव, आजमगढ़ सहित एक अज्ञात व्यक्ति सवार थे। इसी दौरान चेवार निवासी संतोष सिंह पहुंचा। बंधु और एक अज्ञात युवक को ग्रामीणों की पकड़ से छुड़ाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवक पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के साथ पिकअप और पकड़े गए आरोपी चालक ताहिर को लेकर चंदवक थाने पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एएसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed