{"_id":"5917590f4f1c1b7a048539b2","slug":"in-accident-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्रा की मौत
jaunpur
Updated Sun, 14 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में साइकल सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुजानगंज में छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची विधायक सुषमा पटेल के समझाने बुझाने पर घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ।
सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर हरिगिरि मोड़ के पास शनिवार को डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची विधायक सुषमा पटेल ने समझा-बुझाकर घंटे भर बाद जाम को समाप्त करवाया। उमरपुर गांव निवासी श्रीनाथ पटेल की बेटी प्रियांशी पटेल (17) नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में 12वीं की छात्रा थी। वह शनिवार को घर से साइकल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रामपुर हरिगिरि मोड़ के पास पहुंची थी तभी डंपर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को लेकर लोग इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा गांव के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इलाहाबाद के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिरावना गांव निवासी विनोद (27), रोहित (23), शवेता (16) और अंश (3) एक ही मोटर साइकल से रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे। जबकि सुरेश गुप्ता (49) और खुशी (9) निवासी गोपीगंज भदोही बाइक से मछलीशहर की ओर आ रहे थे। तिलोरा बाजार के निकट दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दोनों बाइक पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंश, विनोद, शवेता और सुरेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी गीता सिंह (32) पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह घर के पास सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है।