फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   illigel licker factory in jaunpur

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार................

Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
illigel licker factory in jaunpur
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के महेशगंज गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में शराब, खाली शीशी, ढक्कन और शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांच धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। गांव में काफी समय से यह धंधा चल रहा था। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पंवारा थाने की पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने महेशगंज (कुड़रिया) बाजार में छापेमारी की। मौके से अनिल कुमार निवासी चकजयपालपुर मुंगराबादशाहपुर, अरुण कुमार पटेल निवासी कुड़रिया, शिवकुमार पटेल निवासी पूरे रामसहाय थाना रानीगंज प्रतापगढ़, आलोक पटेल निवासी चकहौदा थाना सरायममरेज प्रयागराज, सत्यनारायण पटेल निवासी अमोध थाना पंवारा को गिरफ्तार किया। छानबीन के दौरान पुलिस ने एक ड्रम में 150 लीटर रंगीन तरल पदार्थ, प्लास्टिक की 200 रंगीन तरल पदार्थ से भरी शीशी, 72 पेटी व 37 शीशी 200 मिली रंगीन तरल पदार्थ से भरी शीशी और एक प्लास्टिक के गैलन में 15 लीटर तरल पदार्थ, 50 लीटर के गैलन में 50 लीटर केरामल, शराब की शीशियों की पैकिंग के लिए 44 गत्ते बरामद किए। एक बाइक भी मिला।
विज्ञापन

संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष पंवारा सैय्यद मुंतजर हुसैन, कांस्टेबल जितेंद्र बहादुर सिंह, पंचम सोनकर, अरविंद सिंह यादव, शोभित यादव, संजय यादव, चंदन यादव, रणविजय यादव, आशीष कुमार, आबकारी निरीक्षक शत्रुधन, दिनेश कुमार, उमेश सिंह, संजय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed