फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you will be careless like this, you can be a victim of an accident at any time

ऐसे करेंगे लापरवाही तो कभी भी हो सकते हैं हादसे का शिकार

Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
If you will be careless like this, you can be a victim of an accident at any time
हर रेलवे फाटक पर एक ही तरह का नजारा देखने को मिलता है। ट्रेन आने के पहले फाटक बंद कर दिया जाता है। इसके बाद भी लोग अपनी बाइक को फाटक के नीचे या उसके बगल की जगह से आड़े तिरछे करके निकालते देखे जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहा है। बावजूद इसके लोग जल्दबाजी के चक्कर में अपनी जान खतरे में डालते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड स्थित जफराबाद-जौनपुर मार्ग, जौनपुर-प्रयागराज मार्ग, वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर सिपाह रेलवे क्रासिंग के पास दिनभर आधे-एक घंटे पर रेलवे फाटक बंद होता है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, इस दौरान बाइक और साइकिल सवार जल्दबाजी के कारण अपनी जान जोखिम में डालते हैं। यहां बंद फाटक के नीचे या बगल से अपनी बाइक-सायकिल को आड़े-तिरछे निकालने देखे जाते हैं। कई बार तो फाटक बंद होते-होते जल्दबाजी में बड़ी गाड़ियों के चालक रफ्तार बढ़ा देते हैं, जिससे फाटक तक टूट जाता है। हालांकि उनके खिलाफ पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अगर महज पिछले तीन दिन की बात करें तो इस तरह की दो घटनाएं हो चुकी हैं, संयोग था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed