फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you have a cold, cough, go to CHC and get a medical kit

सर्दी, खांसी है तो सीएचसी पर जाकर लें मेडिकल किट......

Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
If you have a cold, cough, go to CHC and get a medical kit
जौनपुर। जिले के ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी, खांसी के साथ कुछ कोविड के लक्षण दिख रहे हैं और वह संदेह में हैं तो जांच के फेर में न पड़ें। सबसे पहले नजदीकी सीएचसी पर जाकर कोविड-19 मेडिकल किट प्राप्त करें। डॉक्टर के परामर्श अनुसार दवाएं शुरू करें। इससे इन लक्षणों पर अति शीघ्र काबू पाया जा सकेगा और कोविड की आशंका को समाप्त किया जा सकेगा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस समय जिले में बड़ी संख्या में लोग सर्दी और खांसी के साथ ही कोविड-19 के लक्षण दिखने से कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लक्षण दिखने का मतलब यह कतई नहीं है कि वह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव ही हो। बावजूद किसी भी तरह की लापरवाही घातक हो सकती है। ऐसे लोगों के लिए मेडिकल किट तैयार कराई गई है। किट में पैरासीटामॉल, एजिथ्रोमाइसीन, आइवरमैट्रिन, जिंक की गोली, विटामिन-सी की गोली, बी कांप्लेक्स की गोली आदि शामिल है, जिसका उपयोग डॉक्टर की सलाह पर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed