फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the garbage does not arise daily from dustbin, how will the city be clean

डस्टबिन से प्रतिदिन नहीं उठता कूड़ा तो कैसे होगा शहर स्वच्छ

Thu, 16 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
If the garbage does not arise daily from dustbin, how will the city be clean
15- जगदीशपुर में नगरपालिका के डस्टबिन में भरा कूड़ा व नीचे फैला कूडा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए भले ही रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू करा दी गई हो, लेकिन शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए यही काफी नहीं है। जगह-जगह लगे कूड़ेदान से नियमित कूड़ा उठाने का इंतजाम ही नहीं है। कई मोहल्लों में तीन-चार दिन तो कहीं हफ्तों बाद कूड़ा उठता है। ऐसे में कचरे से भरे कूड़ेदान के बाहर गंदगी बिखरती है। लोग भी दूर से ही कूड़ेदान की ओर कूड़ा उछालकर चले जाते हैं। जिम्मेदारों की यह लापरवाही स्वच्छता अभियान पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

तीन लाख आबादी वाले इस शहर में कुल 39 वार्ड हैं। इन वार्डों से रोजाना 97 टन कूड़ा निकलता है। सड़क व रास्ते में कचरा न बिखरे लिए इसके लिए नगर पालिका ने जगह-जगह कूड़ेदान लगा रखे हैं। कहीं बड़े कूड़ेदान हैं तो कहीं प्लास्टिक का छोटा कूड़ादान रखा गया है। प्रत्येक मोहल्लों में एक-दो कूड़ादान रखा गया है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास उसकी लापरवाही से फलीभूत नहीं हो पा रहा है। डस्टबीन से कूड़ों को रोज उठाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। इसका नजारा काशीराम सामुदायिक भवन के पास, जगदीशपुर तिराहा, जोगियापुर, सिविल लाइनंस, रुहट्टा सहित अन्य स्थानों पर देखा जा सकता है। कचरों का अंबार लगा हुआ है। इन स्थानों पर डस्वीन भरे रहते हैं। लेकिन उनको उठाने का कार्य नहीं किया जाता है। एक-एक सप्ताह तक कचरा उसी तरह पड़ा रहता है। यह स्थित लगभग हर वार्डो में देखने को मिल जाएगी। ऐसे में नगर स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान परवान तब तक नहीं चढ़ पाएगा, जब तक रोज कचरों को उठाने का कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कचरों के निस्तारण के नहीं हैं पुख्ता इंतजाम
जौनपुर। शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नगर पालिका प्रशासन के पास नहीं हैं। उसके द्वारा शहर के कचरों को कुल्हनामऊ में निर्माणाधीन सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में फेंका जा रहा है। जिससे उसके आस -पास रहने वाले लोगों में भी संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed