फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   i am in national chairman . anupriya

अद की मैं हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष : अनुप्रिया

Mon, 01 Jun 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 01 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
i am in national chairman . anupriya
अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दावा किया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष वह खुद हैं। कार्यकर्ता उनके साथ हैं। कृष्णा पटेल भले ही खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा कर रही हैं, पर कार्यकर्ता उनके साथ नहीं है।
विज्ञापन


 डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर आज पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल हमारे बीच होते तो वे भी उनके साथ ही खड़े होते, क्योंकि वह ही उनके मिशन को आगे बढ़ा रही हैं। आरोप लगाया कि उनकी मां कृष्णा
विज्ञापन


पटेल दूसरे दल के नेताओं के बहकावे में आकर उनके खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। अपना दल की बढ़ती साख से बौखलाकर विपक्षियों ने पार्टी में दरार डालने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


 के एक साल के कार्यकाल में देश की आर्थिक विकास की गति बढ़ी है। कई देशों से मधुर संबंध बने हैं। इसका दूरगामी परिणाम बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों की बदौलत ही पीएम मोदी एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर


रिपोर्ट कार्ड जारी कर रहे हैं। दूसरी सरकारों के पास उपलब्धियां गिनाने के नाम पर कुछ नहीं है, इससे वे रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं करना चाहती। इस दौरान राजेंद्र पटेल, धर्मराज पटेल, माताबदल तिवारी, करुणा शंकर, पप्पू माली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed